शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

माँ की याद दिलाती है

जाड़े की जब धूप सुनहरी
अंगना में छा जाती है
बगिया की माटी में तुलसी
जब औंचक उग आती है
माँ की याद दिलाती है

हो अज़ान या गूँज शंख की
जब मुझसे टकराती है
पाँवों तले पड़ी पुस्तक की
चीख हृदय में आती है
माँ की याद दिलाती है

कटे पेड़ पर भी हरियाली
जब उगने को आती है
कटी डाल भी जब कातिल का
चूल्हा रोज़ जलाती है
माँ की याद दिलाती है

अदहन रखती कोई औरत
नन्हों से घिर जाती है
अपनी थाली देकर जब भी
उनकी भूख मिटाती है
माँ की याद दिलाती है

सुख में चाहे याद न हो, पर
चोट कोई जब आती है
सूरज के जाते ही कोई
दीपशिखा जल जाती है
माँ की याद दिलाती है

माँ अनमोल है

सागर  की गहराई
आसमान का विस्तार
इससे भी बढकर है
माँ का प्यार ........
क्योकि माँ अनमोल है

Zarur Milta Hai

Maa ki jyoti se noor milta hai,
Sab k dilo ko surur milta hai,
Jo bhi jaata hai MAA k dwar,
Kuch na kuch zarur milta hai..........

गुरुवार, 29 सितंबर 2011

मेरे बचपन में सर पे मेरे एक मोहब्बत भरा हाथ था

मेरे बचपन में सर पे मेरे  एक मोहब्बत भरा हाथ था
मिसल साये के कड़ी धूप में
और अंधेरों में जो हाथ थामें मेरा
हर घड़ी साथ था
भाग जाए मेरी नींद जब ख़ौफ़ से
अपने कमरे में तन्हा मुझे डर लगे
एक आवाज़ जिस पे यकीं था मुझे
मुझसे चुपके से कहती थी
डरना नहीं।
देखो मैं पास हूँ
ऐसा लहज़ा था
लोरी की मानिंद आँखों में घुल जाता था
और बुद्ध को निर्वाण मिल जाता था
आज जब मैं परेशान हूँ
कितनी रातों का जागा हुआ
मेरी आँखें भी पथराई हैं
जिस्म भी दर्द से चूर है
ज़हन सोचों से माज़ूर है
दिल ज़्यादा ही रंजूर है
और वो हाथ मुझसे बहुत दूर है
मुंतज़िर हूँ कि माथे पे मेरे कोई
इक हथेली धरे
और धीमे से लहजे में मुझसे कहे
ऐसे घबराओ मत
देखो मैं साथ हूँ
गोकि अब ऐसी बातों पे शायद मैं
यक़ीन ना करूँ
पर बहल जाऊँगा
और सो जाऊँगा!

हज़ारों दुखड़े सहती है माँ

हज़ारों दुखड़े सहती है माँ
फिर भी कुछ ना कहती है माँ

हमारा बेटा फले औ' फूले
यही तो मंतर पढ़ती है माँ

हमारे कपड़े कलम और कॉपी
बड़े जतन से रखती है माँ

बना रहे घर बँटे न आँगन
इसी से सबकी सहती है माँ

रहे सलामत चिराग घर का
यही दुआ बस करती है माँ

बढ़े उदासी मन में जब जब
बहुत याद में रहती है माँ

नज़र का कांटा कहते हैं सब
जिगर का टुकड़ा कहती है माँ

सरल बाल हृदय में हरदम
ईश्वर जैसी रहती है माँ

वो है मेरी माँ


8:35pm Sep
वो है मेरी माँ

मेरे सर्वस्व की पहचान

अपने आँचल की दे छाँव
ममता की वो लोरी गाती
मेरे सपनों को सहलाती
गाती रहती, मुस्कराती जो
वो है मेरी माँ।

प्यार समेटे सीने में जो

सागर सारा अश्कों में जो
हर आहट पर मुड़ आती जो
वो है मेरी माँ।

दुख मेरे को समेट जाती

सुख की खुशबू बिखेर जाती
ममता की रस बरसाती जो
वो है मेरी माँ।